फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएफा चैंपियंस लीगः मिलन के दो गोल की बदौलत रेड स्टार की शानदार जीत, लिवरपूल को 2-0 से हराया

Wed, 07 Nov 2018 02:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Red Star Belgrade vs Liverpool
विज्ञापन

यूएफा चैंपियंस लीग में रेड स्टार बेलग्रेड की टीम ने मिलन के दो गोल की बदौलत लिवरपूल पर शानदार जीत दर्ज की। सर्बिया के रेड स्टार स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेलग्रेड की टीम ने लिवरपूल को 2-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


मुकाबले में पहले हाफ का खेल शानदार रहा। रेड स्टार बेलग्रेड की तरफ से मिलन पावकोव ने 22वें और 29वें मिनट में दो शानदार गोल दागे। इसके बाद लिवरपूल के पास गोल करने के कई मौके आए, लेकिन वह मौके को भुना नहीं पाई। इस दो गोल के साथ पहले हाफ का खेल समाप्त हुआ।

खेल के दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए काफी संघर्ष करती रही, लेकिन दूसरे हाफ का खेल गोलरहित रहा। हालांकि, बेलग्रेड की टीम पहले ही हाफ में 2-0 की बढ़त बना चुकी थी। मगर दूसरे हाफ में लिवरपूल की टीम गोल की तलाश में थी। लगातार संघर्ष कर रही थी, पर निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ दूसरे हाफ का खेल समाप्त हुआ और यह मुकाबला रेड स्टार बेलग्रेड 2-0 से जीत गई। इस पूरे मुकाबले में बेलग्रेड की टीम लिवरपूल पर हावी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें