भारत ने एएफसी अंडर-16 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप क्वालिफायर मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। मंगोलिया में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से अविका सिंह (22 वां मिनट) ने खाता खोला, लेकिन 43वें मिनट में पाकिस्तान की गोलकीपर आयेशा ने आत्मघाती गोल कर दिया।
सुनीता मुंबउा (82) और कप्तान शिल्की देवी (88) ने अन्य गोल किए। ग्रुप बी में भारतीय टीम दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर है। मैच की शुरुआत से ही भारतीय फारवर्ड पाकिस्तान पर हावी थी और उन्होंने लगातार हमले बोले, लेकिन 22वें मिनट तक पाक रक्षक खिलाड़ी भारतीय टीम को गोल करने से रोकती रहीं। भारतीय टीम को अब 21 सितंबर को मंगोलिया से खेलना है।