फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति चौहान होंगी राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में दिल्ली की कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Sun, 16 Sep 2018 09:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aditi chauhan
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीम की गोलकीपर अदिति चौहान सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप में दिल्ली के 20 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम का नेतृत्व करेंगी। ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए 'फुटबॉल दिल्ली' ने स्वाति रावत को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया। 

विज्ञापन


इसके अलावा यज्ञ निधिश्री, निहारिका राणा, गरिमा भारती और सुंदरी टीम के डिफेंडर के रूप में नजर आएंगी। वहीं मिडफील्डिंग का दारोमदार दालिमा, प्रेरणा नेगी, शिवानी मार्गरेट, माला, खुशी, ज्योति और ममता के कंधों पर होगा।

अंजू, जेनी और प्रांसीखुशी टीम की स्ट्राइकर होंगी। इसके अलावा खुशी, पिंकी, एश्वर्या मोहिन, उन्नति, प्रिया, जूही, संगीता दास, सोनम, नीतू और बिंदु को स्टैंडबाय रखा गया है। टूर्नामेंट में दिल्ली अपने अभियान का आगाज 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें