म्यांमार में दो मार्च से शुरू होने जा रहे एएफसी चैलेंज कप के लिए भारतीय फुटबाल टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई। हालांकि ईस्ट बंगाल और चर्चिल ब्रदर्स की ओर से खेल रहे कई खिलाड़ी बुधवार और बृहस्पतिवार को पहुंचेगे।
टूर्नामेंट में मेजबान म्यांमार के अलावा चीनी ताइपे और गुआम की टीमें भी हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम के कोच विम कोएवरमन ने कहा, ‘एएफसी कप के लिए यहां पहुंचकर अच्छा लग रहा है। यह काफी चुनौतीपूर्ण ग्रुप है जिसमें कई महत्वपूर्ण टीमें शामिल हैं। हमारे खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ यहां पहुंचे हैं।’