फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चिल का सामना एएफसी कप में किची एससी से

Tue, 26 Feb 2013 01:27 AM IST
हांगकांग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेम्पो के एएफसी कप से नाम वापस लेने के कारण ही चर्चिल ब्रदर्स को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला, जिसमें यह भारतीय फुटबॉल क्लब मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग चैम्पियन किची स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन


चर्चिल ने अपने एएफसी अभियान से पहले हाल में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री, अफगानिस्तान के स्ट्राइकर बलाल अरेजोउ और पुणे एफसी के पूर्व खिलाड़ी लामिने ताम्बा से करार किया है, जिससे उसे मनोबल मिलेगा। गोवा के क्लब को भारत के अन्य भारतीय खिलाड़ियों संदीप नंदी, डेन्जिल फ्रैंको और लेनी रोड्रिगेज की सेवायें लेने की अनुमति मिल गई है।

इस तिकड़ी और छेत्री को एआईएफएफ द्वारा राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने की अनुमति भी मिली है जो एएफसी चैलेंज कप क्वालीफायर के लिये म्यांमार के यंगून में होगी जो एएफसी मैच के बाद होगा। चर्चिल आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं है और पिछले तीन मैचों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाया है। हालांकि वह लीग की तालिका में दूसरे स्थान पर है। उन्हें गोवा के प्रतिद्वंद्वी स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा से हार मिली जबकि प्रयाग यूनाईटेड और मुंबई एफसी के साथ उसका मुकाबला ड्रा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें