फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: मुंबई सिटी एफसी ने बेंगलुरु एफसी को 2-0 से दी मात

Sat, 18 Jan 2020 08:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
विज्ञापन

मुंबई सिटी एफसी ने लगातार दो हार के बाद वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के छठे सत्र के 13वें दौर के मुकाबले में शुक्रवार को यहां गत चैंपियन बेंगलुरु एफसी को 2-0 से शिकस्त दी। मेजबानों के लिए मोदू सोगू ने 13वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद एमीन चेरमीती ने 55वें मिनट में गोल से इसे दोगुना कर दिया, जो अंत तक कायम रही। बेंगलुरु एफसी इस हार के बावजूद 22 अंक से एएफसी गोवा (24 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है।

मुंबई की टीम इस जीत के बावजूद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है, उसके 19 अंक हैं। हालांकि वह चौथे स्थान पर चल रही ओड़िशा एफसी (21 अंक) से अंतर कम करने में सफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें