मुंबई सिटी एफसी ने गुरुवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया। जमदेशपुर की टीम को सातवें मिनट में नोए एकोस्टा ने पेनल्टी को गोल में बदलकर बढ़त दिलाई।
अमीन चेरमिती ने 60वें मिनट में मुंबई सिटी को बराबरी दिलाई जबकि विद्यानंदा सिंह (90 प्लस 2 मिनट) ने इंजरी टाइम में गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत से मुंबई की टीम को तीन अंक मिले और वह चौथे स्थान पर बरकरार है। जमशेदपुर एफसी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।