फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL-AIFF: आईएसएल में भाग लेने के लिए तैयार हैं 14 में से 13 क्लब, पर रखी हैं ये शर्तें; एआईएफएफ को किया सूचित

Thu, 01 Jan 2026 10:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सत्र शुरू होने की ओर एक कदम बढ़ा है। 14 में से 13 क्लबों ने अखिल भारतीय महासंघ (एआईएफएफ) को पत्र लिखकर इसमें हिस्सा लेने की स्वीकृति दी है। हालांकि, इन क्लबों ने कुछ शर्तें रखी हैं।
विज्ञापन
कल्याण चौबे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 14 में से 13 क्लबों ने गुरुवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को बताया कि वे विलंबित 2025-26 सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इन क्लबों ने एआईएफएफ के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। क्लबों ने कहा कि आईएसएल में अगर वे शामिल होते हैं तो उनसे कोई भागीदारी शुल्क नहीं लिया जाए और प्रतियोगिता के आयोजन व संचालन से जुड़ी पूरी वित्तीय जिम्मेदारी एआईएफएफ उठाए।
विज्ञापन

क्या रखी हैं शर्तें?
आईएसएल में अपनी भागीदारी को लेकर शर्तें रखते हुए क्लबों ने एआईएफएफ से यह भी अनुरोध किया कि वह दीर्घकालिक योजना के क्रियान्वयन के लिए एक स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप प्रस्तुत करे। इसमें व्यावसायिक भागीदार या ब्रॉडकास्टर की नियुक्ति की निश्चित समय-सीमा, लीग की आय को अंतिम रूप देना, संचालन ढांचा और वैधानिक शासन मानकों के अनुरुप लीग को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर मॉडल में बदलने की प्रक्रिया शामिल हो।

भारत सरकार से सहयोग का किया आग्रह
क्लबों ने एआईएफएफ से यह भी आग्रह किया कि वह 2025-26 सत्र को टिकाऊ बनाने और लागत कम करने के लिए भारत सरकार से वाणिज्यिक या संस्थागत सहयोग मांगे। एआईएफएफ को 13 क्लबों द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया, उपरोक्त पुष्टियों के प्राप्त होने पर हस्ताक्षर करने वाले क्लब औपचारिक रूप से अपनी भागीदारी की पुष्टि करने की स्थिति में होंगे और 2025–26 सत्र के सुव्यवस्थित, नियमों के अनुरूप और सफल आयोजन के लिए एआईएफएफ के साथ पूरा सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

यह पत्र एआईएफएफ द्वारा बुधवार को भेजे गए उस पत्र के जवाब में था जिसमें क्लबों से एक दिन के भीतर विलंबित आईएसएल और प्रस्तावित प्रारूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि करने को कहा गया था। यह पत्र स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव सूद ने 13 क्लबों की ओर से लिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें