फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2018: पुणे पर जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगा गोवा

Tue, 11 Dec 2018 02:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घरेलू मैच में एफसी पुणे सिटी को 4-2 से हराने वाली एफसी गोवा की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र में मंगलवार को यहां के श्री शिव छत्रपति खेल परिसर स्टेडियम में इस टीम पर दूसरी जीत दर्ज कर शीर्ष चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन


पिछले सत्र में पुणे ने प्लेऑफ में हिस्सा लिया था लेकिन इस बार अब तक 11 मैचों में सिर्फ दो जीत से वह आठ अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। दूसरी ओर, गोवा ने नौ में से पांच मैच जीतकर 17 अंक जुटाए हैं और अभी तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम पुणे को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

इस मैच से पहले पुणे के अंतरिम कोच प्रद्युम्न रेड्डी ने कहा, ‘बीते सत्र में एफसी गोवा ने सबसे ज्यादा गोल किये थे। उनका खेल इस तरह का है कि वे अधिक से अधिक गोल करते हैं। यह टीम काफी आक्रामक है। हमें इस टीम के खिलाफ हमले करने के साथ-साथ इनके हमले रोकने का प्रयास करना होगा। कभी-कभी दूसरी टीम को बैकफुट पर धकेलना एक तरह का अच्छा डिफेंस होता है।’ 
विज्ञापन


एफसी गोवा 12 दिनों के बाद मुकाबले के लिए मैदान पर लौट रही है। कोच सर्गियो लोबेरा अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे क्योंकि बीते दो मुकाबलों में उनकी टीम को जीत नहीं मिली है। बेंगलुरू के खिलाफ उसे घर में 1-2 से हार मिली थी और कोलकाता से उसका मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था।

लोबेरा ने कहा, ‘पुणे के खिलाफ होने वाला मैच हमारे लिए आसान नहीं होगा क्योंकि इस टीम ने अपना पिछला मैच जीता है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हमें खेले हुए काफी समय हो गया और हमारे लिए अब सही राह पर लौटने का वक्त है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें