बेंगलुरु एफसी की टीम को बेहतर स्थिति में होने के बावजूद रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली रही मुंबई सिटी एफसी से 1-1 से ड्रा खेलने को मजबूर होना पड़ा।
उदांता सिंह ने 23वें मिनट में बेंगलुरु की टीम को बढ़त दिलाई लेकिन मोदोउ सोगो ने 31वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। इस ड्रॉ से बेंगलुरु एफसी ने मौजूदा सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखा है जबकि मुंबई की टीम पिछले सात मैचों से अजेय है।
इस ड्रॉ से बेंगलुरु की टीम ने अंक तालिका के शीर्ष पर 24 अंक के साथ अपनी तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी है। मुंबई सिटी की टीम 21 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।