फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉलर पीके बनर्जी वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

Tue, 03 Mar 2020 08:04 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पिछले एक महीने से सीने में संक्रमण की परेशानी से जूझ रहे भारत के महान फुटबॉलर पीके बनर्जी की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर (जीवन रक्षा प्रणाली) पर रखा गया है। परिवार के एक सूत्र ने बताय कि उन्हें सोमवार की शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया है और चिकित्सकों ने ऐंटीबायोटिक दवाएं दी हैं। उनकी स्थिति नाजुक है।

विज्ञापन


83 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान को छह फरवरी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों का एक पैनल एशियाई खेल 1962 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य की देखरेख कर रहा है। विशेषज्ञों के इस पैनल में न्यूरोसर्जनों की टीम भी शामिल है।

बनर्जी ने भारत की ओर से 84 मैचों में 65 गोल किए। फीफा ऑर्डर ऑफ मेरिट (2004) से सम्मानित इस पूर्व फुटबोलर को अर्जुन और पद्मश्री पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी की और फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ मुकाबले में गोल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने इससे पहले 1956 मेलबर्न ओलिंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था और क्वॉर्टर फाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ 4-2 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें