क्या है खेल मंत्रालय का नियम?
खेल मंत्रालय के नियम के अनुसार हर खेल में भारत की वही टीम भाग ले सकती है, जो इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही टीमों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल हो। अगर एशियाई खेलों में पहले ही आठ ऐसी टीमें भाग ले रही हैं, जिनकी रैंकिंग भारतीय टीम से बेहतर है तो भारत अपनी टीम इस प्रतियोगिता में नहीं भेजता है। फुटबॉल के मामले में ऐसा ही है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों से बेहतर रैंकिंग वाली कई टीमें पहले ही प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन कोच स्टिमैक की मांग पर नियमों में छूट दी गई है और भारतीय टीम अब इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्टिमैक ने अपने ट्वीट में लिखा था "माननीय प्रधान मंत्री जी से एक विनम्र अपील और ईमानदार अनुरोध। नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी। कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें।
हम अपने राष्ट्र के गौरव और तिरंगे के लिए लड़ेंगे! जय हिन्द!"