अनिरुद्ध थापा को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया। इससे एक दिन पहले भारत को विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में एशियाई चैम्पियन कतर से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नयिन एफसी के 23 साल के खिलाड़ी की कुछ दिन में दोबारा वायरस की जांच की जाएगी।
भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफिल्डर अनिरुद्ध थापा कोरोना पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने दी। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हां, अनिरूद्ध थापा कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और वह टीम के अन्य सदस्यों से अलग रह रहे हैं।'
विज्ञापन
दरअसल, थापा को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया। इससे एक दिन पहले भारत को विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में एशियाई चैम्पियन कतर से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।चेन्नयिन एफसी के 23 साल के खिलाड़ी की कुछ दिन में दोबारा वायरस की जांच की जाएगी।
भारत पहले ही विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन 2023 एशियाई कप के लिए उम्मीद बरकरार है। ग्रुप ई तालिका में देश छह मैचों में तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अभी टीम को सात और 15 जून को दो और मैच खेलने हैं।