फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम की फीफा रैंकिंग में बड़ी सुधार

Fri, 29 Nov 2013 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को हाल में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैचों में फिलीपींस से 1-1 से ड्रॉ खेलने और नेपाल को 2-0 से हराने का फायदा बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में छह स्थान की छलांग के रूप में मिला है।
विज्ञापन


भारत की इस साल अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में यह पहली जीत थी। भारत अब छह स्थान उठकर 154वें से 148वें पायदान पर पहुंच गया है।
भारतीय फुटबॉल टीम के पास इस समय 149 अंक हैं। एशिया में अब भारत 27वें स्थान पर पहुंच गया है।

ईरान चार स्थान उठकर एशिया में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि जापान दूसरे स्थान पर खिसक गया है। जापान को विश्व रैकिंग में चार स्थान का नुकसान हुआ है। दक्षिण कोरिया एशिया में तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है।

विश्व रैंकिंग में स्पेन, जर्मनी, अर्जेंटीना और कोलंबिया चोटी के चार स्थानों पर बरकरार हैं।

पुर्तगाल नौ स्थान की लंबी छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अगले विश्व कप का मेजबान ब्राजील एक स्थान के सुधार के साथ दसवें नंबर पर पहुंच गया है। बेल्जियम छह स्थान और इंग्लैंड तीन स्थान गिरकर टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। बेल्जियम अब 11वें और इंग्लैंड 13 वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें