फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा रैंकिंग में भारत 104वें स्थान पर खिसका

Fri, 20 Sep 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय फुटबाल टीम गुरुवार को जारी नवीनतम फीफा रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से 104वें स्थान पर खिसक गई। इगोर स्टिमाक के मार्गदर्शन में भारतीय टीम जुलाई में 2019 इंटरकांटिनेंटल कप के बाद नियमित रूप से खेल रही है। 

विज्ञापन


इसी महीने भारत ने दोहा में कतर को गोल रहित ड्रा पर रोककर 2022 विश्व कप क्वालीफायर में पहला अंक हासिल किया था। यह मैच 2023 एएफसी एशियाई कप का शुरुआती क्वालीफायर भी था। विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में भारत को ओमान, कतर, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप ई में रखा गया है। 

भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम करने के बावजूद कतर 62वें स्थान पर बरकरार है। भारत को 2-1 से हराने वाला ओमान तीन स्थान के फायदे से 84वें स्थान पर पहुंच गया है। बेल्जियम शीर्ष स्थान पर बना हुआ है जबकि फ्रांस ने ब्राजील को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें