फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉलर ने रचा इतिहास, विदेश में मचाएंगी धूम

Tue, 18 Aug 2015 12:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान भारत की पहली महिला फुटबॉलर बन गई है जो इंग्लिश प्रीमियर लीग का हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन


एफए वूमैन प्रीमियर लीग में वह वेस्ट हेम लेडीज टीम का हिस्सा है, रविवार को उनकी टीम का मुकाबला कोवेंट्री यूनाइटेड से हुआ था। जिसमें अदिति की टीम को 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मात्र 22 साल की अदिति इंग्लिश प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने के बाद देश की हीरो बन चुकी हैं।

मेसी की फैन है अदिति
अदिति ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि इंग्लिश प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला का तमगा लेकर उन्हें निसंदेह खुशी है। पर फुटबॉल सफर में उन्हें और भी आगे जाना है।
विज्ञापन


अपने फेवरेट फुटबॉलर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह मेसी की सबसे बड़ी फैन है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह मेसी के गेम जरूर देखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें