फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा रैंकिंग: 21 साल बाद भारतीय टीम टॉप 100 में शामिल

Thu, 04 May 2017 06:17 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 21 साल बाद फीफा की ताजा रैंकिंग में टॉप 100 में शामिल हुई है। गुरुवार को रिलीज हुई रैंकिंग में भारतीय टीम 100वां स्थान हासिल करने में कामयाब हुई है। टीम संयुक्त रूप से निकारागुआ, लिथुआनिया और इस्टोनिया के साथ इस रैंकिंग में काबिज है।
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम की रैंकिंग 100 या 100 के अंदर शामिल हुई है। इससे पहले भारतीय टीम वर्ष 1996 में 94वीं रैंकिंग पर पहुंची थी।

खेल मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय टीम को 21 साल में बाद अपनी सर्वोच्च रैंक हासिल हुई है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब टीम रैंकिंग में 100 के अंदर शामिल हुई है। 
विज्ञापन


इससे पहले अप्रैल में टीम को 101वीं रैंक पर रखा गया था। वहीं मार्च 2015 में टीम 173वीं रैंकिंग पर काबिज थी। टीम की इस उप राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने कहा कि जब तक हम रैंकिंग में तरक्की कर रहे हैं, मैं खुश हूं। हम सही दिशा में जा रहे हैं, लेकिन हमें आगे की चुनौतियों के लिए भी आगाह रहना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें