फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ कप: भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रेवश

Sun, 17 Mar 2019 06:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
विज्ञापन

संजू यादव के शानदार खेल के दम पर भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सैफ चैम्पियनशिप में रविवार को यहां श्रीलंका को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। संजू खुद कोई गोल नहीं कर सकी लेकिन उनके बनाए मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल किए। भारत के लिए पांचों गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए।

विज्ञापन


इस जीत से भारतीय टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही। भारत इस टूर्नामेंट में पिछले 21 मैचों से अजेय है। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे बांग्लादेश से होगा जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम नेपाल से भिड़ेगी।

चार बार की गत चैम्पियन भारत के ली ग्रेस दांगमेई ने संजू की मदद से मैच के चौथे मिनट में पहला गोल किया। इसके तीन मिनट बाद संजू ने एक और मौका बनाया और इस बार संध्या ने उसे गोल में बदल कर भारत की बढ़त दोगुना की।
विज्ञापन


संजू ने मैच के 36 मिनट में श्रीलंका की रक्षा पंक्ति का भेदकर इंदुमति को पास दिया जिन्होंने गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर के ठीक पहले संजू ने एक और मौका बनाया और इस बार संगीता ने गेंद को श्रीलंका के गोलपोस्ट में डालने में सफल रही। 
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद भी भारत का दबदबा बरकरार रहा और रतनबाला ने टीम के लिए पांचवां गोल कर श्रीलंका के वापसी के रास्ते को बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें