फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम की निगाहें विजयी लय जारी रखने पर

Sat, 16 Mar 2019 09:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मालदीव को पहले मैच में छह गोल से पराजित करने वाली भारतीय महिला टीम का लक्ष्य सैफ महिला चैम्पियनशिप में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करना होगा। 

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम तीन दिन के ब्रेक के बाद इस मैच में खेलेगी और मुख्य कोच मेमोल रॉकी को लगता है कि उनकी खिलाड़ी इस मुकाबले के लिये पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी अगले मैच के लिये पूरी तरह तैयार हैं। पिछले मैच के बाद दो खिलाड़ियों के हल्की चोट लगी थी लेकिन अब वे पूरी तरह उबर चुकी हैं।’ 

कोच ने कहा कि ध्यान खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखने पर ही लगा है और वे मैदान पर कुछ रणनीतियों को आजमाने पर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने इन तीन दिनों में काफी अच्छी तैयारी की है। हम मैच के बाद अच्छी तरह उबर गए हैं और खिलाड़ियों को आराम करने का कुछ समय भी मिल गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें