चीफ कोच मेमोल रॉकी ने आगामी दक्षिण एशियाई खेलों (एसएजी) के लिए कोलकाता में लगाए जाने भारतीय महिला फुटबॉल टीम के तैयारी शिविर के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया है। यह शिविर 29 नवंबर तक चलेगा। दक्षिण एशियाई खेल काठमांडू (नेपाल) में एक से 10 दिसंबर तक होंगे। हाल ही में वियतनाम को दोस्ताना मैच में एक-एक की बराबरी पर रोकने से भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।