फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 FIFA WC: पहले मैच में यूएसए ने भारत को 8-0 से हराया, उद्घाटन समारोह में पहुंचे CM नवीन पटनायक

Tue, 11 Oct 2022 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

थॉमस डेनेर्बी की कोचिंग और अष्टम उरांव की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में उतरी है। वहीं, यूएसएस वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। उन्होंने CONCACAF अंडर-17 चैंपियनशिप जीतने के बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। 
विज्ञापन
भारत बनाम यूएसए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में भारत का सामना यूएसए से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हुआ। यूएसए ने भारत को ओपनिंग मुकाबले में 8-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में कल्याण चौबे, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और सीएम नवीन पटनायक भी पहुंचे थे - फोटो : सोशल मीडिया
थॉमस डेनेर्बी की कोचिंग और अष्टम उरांव की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में उतरी है। वहीं, यूएसएस वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। उन्होंने CONCACAF अंडर-17 चैंपियनशिप जीतने के बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था। 

अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी मौजूद रहे। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगी। 

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप भुवनेश्वर में शुरू हो गया है। यह एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जहां लड़कियों को फुटबॉल में बड़े मौके मिलेंगे। 11 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक सभी मैच खेले जाएंगे। भारत ने मेजबान के रूप में फुटबॉल वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। टीम इंडिया मोरक्को और तंजानिया के साथ टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाली तीन टीमें में से एक है।
विज्ञापन

कोच डेनेर्बी और कप्तान अष्टम - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को शुभकामनाएं दीं। झारखंड की छह खिलाड़ी भारतीय स्क्वॉड में शामिल हैं। झारखंड सरकार ने टीम इंडिया की कप्तान अष्टम उरांव के घर गुमला जिले में एक टेलीविजन सेट भी लगवाया है ताकि अष्टम के माता-पिता भारत का पहला मैच देख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें