फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 700वां गोल कर मैनचेस्टर यूनाइटेड को जीत दिलाई, एवर्टन को 3-1 से हराया

Mon, 10 Oct 2022 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल

सार

पांच बार बैलेन डी ओर जीतने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 700वां गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 3-1 से हराया। 
 
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एवर्टन के खिलाफ मैच में 700वां गोल कर मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-1 के अंतर से जीत दिलाई। एरिक टेन हैग की वजह से उन्हें काफी समय तक बेंच पर बैठना पड़ा है, लेकिन एंथनी मार्शल के चोटिल होने के बाद रोनाल्डो ने अपना कमाल दिखाया। 
विज्ञापन


पांच बार बैलन डी'ओर जीतने वाले रोनाल्डो ने एक और बेहतरीन गोल कर 700 गोल का रिकॉर्ड पूरा किया। इस मैच के पांचवें मिनट में ही एवर्टन की टीम ने गोल कर दिया था और मैनचेस्टन यूनाइटेड की टीम पिछड़ रही थी। एलेक्स इवोबी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी, लेकिन जल्द ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वापसी की और एंटनी ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कासेमिरो के पास पर जबरदस्त गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद एवर्टन की टीम वापसी नहीं कर पाई और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शानदार जीत हासिल की। 

IND vs SA Video: टॉस के दौरान धवन को सिक्का देना भूले रेफरी श्रीनाथ, मांजरेकर ने पूछा तो हड़बड़ी में टॉस कराया
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। 

इससे पहले, जियानलुका स्कैमाका की शानदार चिप ने वेस्ट हैम को एक गोल से पीछे हटने में मदद की और फुलहम को 3-1 से हराया। फुलहम चोट के कारण ताबीज अलेक्जेंडर मित्रोविक के बिना खेल रही थी, लेकिन सिर्फ पांच मिनट के बाद मैदान में गए एंड्रियास परेरा ने मैदान के कोने से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बार पेरेइरा ने हाफ-टाइम से ठीक पहले गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 

IND vs SA: भारत ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 से बराबरी की, श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक

इसके बाद स्कैमाका ने लुकास पाक्वेटा के पास पर शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 10 मैचों में यह उनका छठा गोल है। स्टॉपेज समय में माइकल एंटोनियो बेंच से बाहर आए और अपनी टीम के तीन अंक पक्के किए। 

क्रिस्टल पैलेस ने भी पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और लीड्स को 2-1 से हराया। इबेरेची एजे ने समय से 14 मिनट शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें