फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भारत का दिखा दम, एशियन चैंपियन कतर को ड्रा पर रोक रचा इतिहास

Wed, 11 Sep 2019 01:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और कतर के बीच मंगलवार को फीफा विश्व कप-2022 के लिए खेला गया क्वालीफायर मैच ड्रॉ रहा। मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल करने में नाकाम रहीं। समय सीमा समाप्त होने के साथ ही 0-0 के स्कोर पर मैच ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन


103 रैंक की भारतीय फुटबॉल टीम ने 62 रैंक की टीम और एशियन चैंपियन कतर के साथ मैच ड्रॉ कर अपना नाम खास क्लब में शामिल करवा लिया। कप्तान सुनील छेत्री की गैरमौजूदगी और कतर के घरेलू मैदान पर ड्रॉ करना बहुत बड़ी बात है।

इतना ही नहीं अर्जेंटीना, ब्राजील और कोलंबिया के बाद अब भारतीय फुटबॉल टीम ही चौथी टीम है जिसके खिलाफ कतर टीम 2019 में गोल नहीं कर पाई है।

दोहा के जासिम बिन अहमद स्टेडियम में खेले गए इस मैच की शुरुआत में कतर का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। हालांकि, अंत तक दोनों टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम को फीफा विश्व कप-2022 क्वॉलिफायर के अपने पहले मैच में गुरुवार को ओमान के हाथों अपने घर में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों के बीच पिछला आधिकारिक मैच सितंबर 2007 में विश्व कप क्वॉलिफायर में खेला गया, जिसमें कतर से भारत को 6-0 से रौंदा था।

भारत ने 2011 में दोहा में मैत्री मैच में कतर को 2-1 से हराया था, लेकिन इसे आधिकारिक मैच नहीं माना गया क्योंकि भारत ने नियमों से अधिक स्थानापन्न खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया था।

भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा 'प्रिय भारत, ये है मेरी टीम और खिलाड़ी, मैं इस समय कितना गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं बता नहीं सकता। हमने प्वाइंट टेबल पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया पर खेल में हमने अच्छी टक्कर दी। कोचिंग स्टाफ और ड्रैसिंग रुम को बहुत बड़ा श्रेय।

विज्ञापन

फुटबॉल खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें