03 : स्थान पर रही पिछले साल हुए विश्व कप में बेल्जियम की टीम
18 : अंक हो गए हैं बेेल्जियम के छह मैचों में और ग्रुप में शीर्ष पर है
बेशक यह हमारा विश्व स्तरीय प्रदर्शन नहीं था। हमारी शुरुआत थोड़ी कड़ी रही लेकिन हमने स्काटलैंड को ज्यादा मौके नहीं दिए।-केविन डि ब्रुइन, कप्तान बेल्जियम
रूस और क्रोएशिया ने भी जीते मैच
ग्रुप-1 में रूस की टीम छह मैचों में पंद्रह अंक लेकर दूसरे नंबर पर चल रही है। रूस ने मारियो फर्नांडिज के 88वें मिनट में किए गोल की मदद से कजाखस्तान को 1-0 से पराजित किया। अन्य मैचों में ग्रुप ई में क्रोएशिया को बाकू में अजरबेजान ने 1-1 से बराबरी पर रोका जबकि स्लोवाकिया ने बुडापेस्ट में हंगरी को 2-1 से हराया।