फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पनामा के बीच मैच में बदलाव: दोस्ताना मुकाबले की तारीख में क्यों हुआ परिवर्तन? अब इस दिन खेला जाएगा मैच

Sat, 05 Sep 2026 05:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बताया है कि भारत और पनामा के बीच होने वाले दोस्ताना मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बंगलूरू में खेला जाना है।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : AIFF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पनामा के बीच पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच की तारीख में बदलाव हुआ है। यह मुकाबला पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसे 25 सितंबर को खेला जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इसकी घोषणा की। एक मजबूत टीम के खिलाफ यह बहुप्रतीक्षित मैच बंगलूरू के श्री कांतिरावा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो फीफा पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो का हिस्सा है। 
विज्ञापन

पहली बार पनामा का सामना करेगा भारत
'ब्लू टाइगर्स' का सामना 44वीं रैंक वाली उस पनामा टीम से होगा, जिसने फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया था। फुटबॉल इतिहास में भारत और पनामा की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह भारत के इतिहास में किसी कॉनकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ) टीम के खिलाफ 9वां मैच होगा। पनामा टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया था। इस वजह से सितंबर का यह मैच उन चार मुकाबलों में पहला होगा जो भारत फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमों के खिलाफ खेलेगा और फिर तीन अक्तूबर को ब्राजील के साथ मैच होगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाएगी टीम
इसके बाद, भारतीय पुरुष टीम अगली फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो के दौरान न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के विरुद्ध 12 और 15 नवंबर को दो फ्रेंडली मैच खेलेगी।पहला मैच ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरे मुकाबले का आयोजन क्राइस्टचर्च के वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में किया जाएगा। इन मुकाबलों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान की गई थी और ये दोनों देशों के बीच खेल के जरिए एकता के 100 साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले खेल आयोजनों की सीरीज का हिस्सा होंगे।

इससे पहले, भारत और न्यूजीलैंड पहले भी दो बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों देशों के बीच साल 1981 में मलयेशिया में हुए मर्डेका टूर्नामेंट में मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा था। इसके बाद साल 2018 में मुंबई में हुए इंटरकांटिनेंटल कप में न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी।  न्यूजीलैंड ने हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ईरान के साथ ड्रॉ खेला, जबकि मिस्र और बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें