फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Kuwait: सुनील छेत्री आखिरी मैच में नहीं कर सके कोई गोल, गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ भारत-कुवैत मैच

Thu, 06 Jun 2024 09:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

India vs Kuwait Football, FIFA World Cup Qualifier: भारतीय टीम सुनील छेत्री को एक यादगार विदाई नहीं दे सकी। कुवैत के खिलाफ मैच के समाप्त होने के साथ ही छेत्री का अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : AIFF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप क्वालिफायर (2026) में भारत का सामना कुवैत से कोलकाता सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ। हालांकि, दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह भारत के महान फुटबॉल सुनील छेत्री का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था और टीम इंडिया उन्हें स्वर्णिम विदाई देने में कामयाब नहीं हो सकी। उन्होंने संन्यास का एलान पिछले महीने ही किया था। मैच के बाद सुनील छेत्री भावुक हो गए। उन्हें कोच इगोर स्टिमेक समेत सभी खिलाड़ियों ने गले लगा लिया।
विज्ञापन


छेत्री इंजरी टाइम समेत पूरे मैच में मैदान पर रहे। मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय खिलाड़ी छेत्री को अच्छी विदाई नहीं देने पर भावुक हो गए। वहीं, सुनील छेत्री ने लैप ऑफ ऑनर लिया और वह भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे। भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

मैच आसान नहीं था। टीम इंडिया ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सुनील छेत्री और ललियनजुआला छांगते की अगुआई में भारत ने कुवैत पर काउंटर अटैक जारी रखा। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मिले मौकों पर गोल करने में नाकाम रहे। भारत का डिफेंस भी काफी मजबूत दिखा। दोनों की फीफा रैंकिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं था। भारत 121वें और कुवैत 139वें स्थान पर है। इस मैच में मिली जीत भारतीय फुटबॉल की दिशा और दशा दोनों बदल सकती थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। अब भारत को कतर के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच में निर्भर रहना होगा। इसके अलावा टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। भारत के पास तीसरे दौर में पहुंचने का मौका था। हालांकि, कतर के खिलाफ मैच में सुनील छेत्री नहीं होंगे। छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 151 मैचों में 94 गोल किए।

पहले हाफ गोलरहित छूटा
भारत और कुवैत के बीच मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा, जिसमें छेत्री का ज्यादा योगदान देखने को नहीं मिला। मुकाबले की शुरुआत कुवैत के दबदबे से हुई। चौथे ही मिनट में मोहम्मद दाहम ने राइट फुटर के जरिए गोल पर निशाना साधा। कुछ सेकंड बाद ही कुवैत को पहला कॉर्नर मिला। 11वें मिनट में भारत को पहला कॉर्नर मिला, लेकिन बेकार गया। इसके बाद अनिरुद्ध थापा ने गोल के मुहाने पर क्रास फेंका, लेकिन अनवर अली का हेडर बाहर चला गया। 26वें मिनट में भी अनवर के हेडर को खूबसूरती से बचाया गया। भारत को पहले हाफ में कुल तीन कॉर्नर मिले, जबकि आठ बार उसने गोल पर निशाना साधा।

रहीम गोल करने से चूके
दूसरे हाफ में इगोर स्टिमेच ने अनिरुद्ध थापा के स्थान पर रहीम अली और अब्दुल साहल समद के स्थान पर ब्रेंडन फर्नांडीज को उतारा। 48वें मिनट में रहीम अली को गोल का अच्छा अवसर मिला। उनके सामने गोलकीपर अब्दुलगफूर थे, लेकिन उनके जमीनी शॉट को गोलकीपर ने आसानी से रोक लिया। 60वें मिनट में भारत को कॉर्नर मिला। ब्रेंडन की किक पर छेत्री ने प्रयास की कोशिश की, लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए। भेके के प्रयास को अब्दुलगफूर ने रोक लिया।
 

शाम सात बजे शुरू हुआ मैच
छेत्री बीते वर्ष सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराने में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में एक लाख दर्शकों के बीच उन्होंने फिर से टीम इंडिया को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। भारत-कुवैत मैच की शुरुआत शाम सात बजे हुई।

Gearing up for the clash! The Starting XI and subs were announced for the India vs Kuwait clash.

Let's get behind the lads and cheer them on to victory!#IndianFootball #BlueTigers #bleedblue #BlueTigers #sunilchhetri #fifawcqualifiers pic.twitter.com/FbxpJAW8yc

— All India Football (@AllIndiaFtbl) June 6, 2024
विज्ञापन

पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है भारत
भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी ग्रुप में अफगानिस्तान के साथ रहे पिछले दो मुकाबले रहे हैं। पहला मैच गोलरहित ड्रॉ छूट और दूसरा मैच उसे गुवाहाटी में निचले रैंक के अफगानिस्तान से 1-2 से हारना पड़ा। भारत के इस वक्त ग्रुप ए में पांच अंक हैं और गोल औसत के आधार पर वह कतर (12 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है। अब भारत का क्वालिफायर में 11 जून को कतर से सामना होगा। इस मैच के नतीजे से भारत के भविष्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें