भारत एएफसी अंडर 19 चैंपियनशिप 2020 क्वालिफायर के दूसरे मैच में मेजबान सऊदी अरब से खेलेगा। भारत को बुधवार को पहले मैच में उजबेकिस्तान ने 2-0 से हराया था। मुख्य कोच फ्लायड पिंटो ने कहा, ‘हम ऐसा नतीजा नहीं चाहते थे लेकिन अब पहले मैच की हार का शोक मनाने का समय नहीं है। सभी खिलाड़ी जीत के लिए कमर कस चुके हैं और कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।’