भारतीय महिला फुटबाल टीम और वियतनाम के बीच खिलाफ खेला गया दूसरा फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। बुधवार को हनोई के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने हाफ टाइम के बाद एक-एक गोल किए। वियतनाम की तरफ से थाई थी थाओ ने गोल दागा वहीं भारत की तरफ से रंजना चानू ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया।
इससे पहले भारतीय टीम को पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।