भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को वनुआतू में पोर्ट विला में ओसनियन डेवलपमेंट टूर्नामेंट में पहले-दूसरे स्थान के प्लेआफ में ताहिती को 2-0 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और पहला स्थान हासिल किया।
मनवीर सिंह ने 71वें और विक्रम प्रताप सिंह ने 88वें मिनट में गोल किए। भारत पहले 45 मिनट में बेहतर स्थिति में था और कुल 12 प्रयासों में से चार शॉट निशाने पर लगे। दूसरी ओर, ताहिती 18-यार्ड-बॉक्स के अंदर किसी भी अवसर को बनाने में विफल रहा।