फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने हांगकांग को हराया

Sun, 30 Jun 2019 06:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने अपने चौथे और अंतिम मैच में मेजबान हांगकांग की अंडर-18 टीम को 4-1 से पराजित किया। भारत के लिए अवेका ने 30वें मिनट में पेनाल्टी पर पहला गोल किया। इसक आठ मिनट बाद लिंडा ने दूसरा गोल दागा।

विज्ञापन


हांगकांग ने चान के पेनाल्टी पर किए गए गोल से वापसी की लेकिन भारत अंजू ने पांच मिनट बाद ही अपनी बढ़त 3-1 कर दी। किरन ने भारत की तरफ से आखिरी गोल किया। भारतीय टीम ने यह मैच अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 की तैयारियों के सिलसिले में खेले। टीम ने इन मैचों में 18 गोल दागे और सिर्फ चार खाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें