मारियाम्मल बालामुरुगन के दो गोल के दम पर भारतीय अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम ने तुर्की के तुर्कलर में मैत्री मैच में रोमानिया को 3-3 से बराबरी पर रोक दिया। भारतीय टीम की ओर से बालामुरुगन (40वें, 57वें मिनट) ने और सुमति कुमारी (63वें मिनट) ने गोल किए। रोमानिया के लिए बोरोडी एडिना (45वें,83वें मिनट) ने दो गोल और मिरिया रोक्साना (78वें मिनट) ने एक गोल किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैत्री मैच बुधवार को खेला जाएगा।