फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: चेन्नईयन ने 3-1 से शिकस्त देकर थामा एटीके का विजयरथ, प्ले ऑफ की उम्मीदें रखी कायम

Sun, 16 Feb 2020 11:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chennaiyin FC, Jamshedpur FC,
विज्ञापन

चेन्नईयन एफसी ने एटीके का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चार जीत से चला आ रहा विजयरथ रविवार को थाम दिया। चेन्नईयन ने  3-1 से जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रखी हैं। एटीके की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन इस हार से उसकी एएफसी चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। एफसी गोवा की टीम ने शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जबकि सिर्फ एक लीग मैच बचा है।

विज्ञापन


चेन्नईयन के लिए राफेल क्रिवेलारो (7वें मिनट), आंद्रे शेमबरी (39वें मिनट) और नेरिजस वाल्सकिस (90+4वें मिनट) ने गोल दागे जबकि एटीके के लिए एकमात्र गोल राय कृष्णा (40वें मिनट) ने किया। इस जीत से चेन्नईयन की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि उसके दो मैच बचे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें