फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने दर्ज की जीत, दूसरे मैत्री मैच में रोमानिया को हराया

Wed, 19 Feb 2020 08:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल - फोटो : Indian Football Team Twitter
विज्ञापन

प्रियंका देवी के एकमात्र गोल से भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने तुर्की के तुर्कलर में बुधवार को खेले गए दूसरे मैत्री मैच में रोमानिया को 1-0 से हराया। प्रियंका ने यह गोल खेल के 29वें मिनट में पेनाल्टी पर दागा जो निर्णायक रहा। पहला मैत्री मैच 3-3 से बराबर पर छूटा था।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले हाफ में दबाव बनाने के प्रयास किए। पिछले मैच में भारत की तरफ से तीसरा गोल करने वाले सुमति कुमारी 12वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंच गई थी लेकिन उन्हें आफसाइड करार दे दिया गया। इसके दो मिनट बाद सुनीता मुंडा का शॉट रोमानिया की गोलकीपर ने रोक दिया। भारत के पास 28वें मिनट में गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन निर्मला देवी गोलकीपर को नहीं छका पाई। हालांकि इसके एक मिनट बाद फिर से मौका मिला और प्रियंका ने 12 गज की दूरी से गोल करने में कोई गलती नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें