फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री मैच: भारत की अंडर-16 टीम ने मलेशिया को दी 2-1 से मात

Thu, 26 Jul 2018 11:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-16 भारतीय फुटबॉ
विज्ञापन

भारत की अंडर-16 टीम ने मेजबान मलेशिया की अंडर-16 को दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में क्वालालंपुर में गुरुवार को 2-1से हरा दिया। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के मुताबिक इसी के साथ भारत की अंडर-16 फुटबॉल का 27 दिन का चीन, थाईलैंड और मलेशिया सहित तीन मुल्कों एक्सपोजर टूर सम्पन्न हो गया। 

विज्ञापन

 
रोहित दानू (21 वें मिनट) और गिवसन सिंह (31 वें मिनट) द्वारा पहले हाफ में दागे एक एक गोल की बदौलत भारत की अंडर 16 फुटबॉल टीम ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त ले ली थी। मलयेशिया की अंडर-16 टीम  दूसरे हाफ में एक गोल कर भारत की बढ़त को कम कर 1-2 करने में जरूर कामयाब रही। 

मलेशिया की अंडर-16 टीम से तीन दिन पहले पहले अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच में हार के बाद भारत की अंडर-16 टीम ने बृहस्पतिवार को आक्रामक अंदाज में आगाज किया। मेजबान टीम के डिफेंडर द्वारा अपने बॉक्स के भीतर दानू को गिराने पर मिली पेनल्टी को खुद दानू ने गोल में बदल कर भारत अंडर-16 टीम का खाता खोला। 
विज्ञापन


रोहित दानू ने दस मिनट बाद अकेले ही बाएं से गेंद को ले बॉक्स के भीतर पहुंच कर मेजबान टीम की रक्षापंक्ति को बिखेरा। रोहित के पास पर मिली गेंद को गिवसन ने गोल में डालकर भारत की अंडर-16 टीम की बढ़त 2-0 कर मैच पर उसकी मजबूत पकड़ बना दी । 

भारत की अंडर 16 टीम को इस बीच दो बार और अपनी बढ़त बढ़ाने का मौका मिला लेकिन पहले तो दानू के बाएं पैर से लगाए शॉट पर गेंद गोलस्तंभ को लगकर बाहर लौट आई। दानू इससे पहले शॉट लगाते मेजबान टीम के गोलरक्षक ने उछल कर गेंद को अपने कब्जे में कर अपनी टीम पर खतरा टाला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें