फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की महिला कप: भारत का पहला मैच उज्बेकिस्तान से 

Fri, 15 Feb 2019 11:38 PM IST
Mukesh Jha सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम
विज्ञापन

भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम तुर्की में तुर्की महिला कप में शिरकत करने जाएगी। तुर्की में यह टूर्नामेंट 27 फरवरी से शुरू होगा। भारतीय महिला टीम इसमें शिरकत करने के लिए 20 फरवरी को रवाना होगी।

विज्ञापन


भारत की सीनियर महिला फुटबॉल 27 फरवरी को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच से तुर्की कप में अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का 1 मार्च को मुकाबला तुर्कमेनिस्तान से होगा जबकि 3 मार्च को उसके सामने रोमानिया होगा। 5मार्च को फाइनल सहित प्ले ऑफ मैच खेले जाएंगे। 

भारत की सीनियर महिला टीम के लिए यह टूर्नामेंट अप्रैल में क्वॉलिफायर्स राउंड 2 के साथ उससे पहले मार्च में होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप की तैयारी का हिस्सा है। भारत की लड़कियों ने जनवरी से हांगकांग और इंडोनेशिया के एक्सपोजर दौरों के साथ भुवनेश्वर में हीरो गोल्ड कप सहित सात अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 
विज्ञापन


भारत की महिला फुटबॉल टीम को इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रोमानिया, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में रखा गया है। फ्रांस , जॉर्डन, उत्तरी आयरलैंड की टीम मेजबान तुर्की के साथ ग्रुप ए में है। हर टीम अपने ग्रुप में दूसरी टीम से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

साथ ही तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान के लिए भी मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा, 'ज्यादा मैच खेलने से भारतीय लड़कियों में ज्यादा विश्वास आएगा। भारत की लड़कियां जनवरी से 7 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। तुर्की महिला गोल्ड कप में हमें 4 मैच और खेलने को मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में हमें यह जानने का मौका मिलेगा कि सैफ चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले किन खामियों को सुधारना है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें