भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम साल की आखिरी फीफा रैंकिंग में 108वें नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम को हालांकि पूरे साल 11 पायदान का नुकसान हुआ। भारत के 1187 अंक हैं और वह एशियाई देशों में 19वें स्थान पर है। जापान इस सूची में शीर्ष पर हैं लेकिन ओवरआल रैकिंग में वह 28वें स्थान पर है।
पिछले साल दिसंबर में फीफा रैंकिंग में भारत 97वें स्थान पर था। इस साल टीम की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 101 थी जो उसने अप्रैल और जून में हासिल की थी। एशियाई रैंकिंग में जापान के बाद ईरान (33), कोरिया (40), ऑस्ट्रेलिया (42) और महाद्वीपीय चैंपियन कतर (55) का नंबर आता है।
विश्व कप 2018 का उपविजेता बेल्जियम लगातार दूसरे साल शीर्ष पर रहा। उसकी टीम 2015 और 2018 के आखिर में भी शीर्ष पर रही थी। विश्व चैंपयिन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड एक पायदान ऊपर चौथे और उरुग्वे पांचवें स्थान पर है। इनके बाद क्रोएशिया, पुर्तगाल, स्पेन, अर्जेंटीना और कोलंबिया का नंबर आता है।