भारत में पहली बार दिखी थी फेर्रान टोरेस की झलक
- विश्व कप जीतने से करीब नौ साल पहले, 2017 में 17 वर्षीय फेर्रान टोरेस भारत आए थे।
- वह स्पेन की अंडर-17 टीम का हिस्सा थे, जिसने भारत में आयोजित फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लिया था।
- तब फेर्रान स्पेनिश क्लब वेलेंसिया की अकादमी से निकले उभरते हुए खिलाड़ी थे।
- उन्होंने टूर्नामेंट में दो गोल और दो असिस्ट किए और स्पेन को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
- हालांकि फाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर खिताब जीत लिया था।
कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में भारतीय दर्शकों ने पहली बार उस खिलाड़ी का खेल देखा था, जो आज विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा हीरो बन चुका है।