फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा रैंकिंग में भारत एक स्थान गिरा

Fri, 15 Feb 2013 01:05 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को फलस्तीन के खिलाफ कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच में 2-4 की पराजय का नुकसान उठाना पड़ा और वह ताजा फीफा रैंकिंग में एक स्थान लुढ़क 167वें नंबर पर पहुंच गया। भारत के खाते में 98 अंक हैं। वह एशियाई देशों में 31वें स्थान पर है।
विज्ञापन


एशिया में जापान (28वें), आस्ट्रेलिया (37वें), दक्षिण कोरिया(38वें), उजबेकिस्तान (57वें) और ईरान (58वें) चोटी के पांच स्थानों पर बने हुए हैं। वर्ल्ड चैंपियन स्पेन  नंबर वन पर कायम है। जर्मनी दूसरे, अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड दो स्थान के सुधार से चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

पिछले साल दिसंबर में भारत 166वें नंबर पर था। जबकि 2012 के शुरुआत में 158वें स्थान पर था। 2012 फरवरी में 154 तक पहुंचा था, लेकिन इसके बाद एएफसी कप में लगातार पराजय और फिर सिंगापुर से मैत्री मुकाबलों में हार के बाद वह नवंबर में 169वें स्थान पर खिसक गया था। भारत को आगामी मार्च में एएफसी चैलेंज कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना है। उसे ग्रुप-ए में म्यांमार, चीनी ताइपे और गुआम के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें