फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

Fri, 01 Jan 2016 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मालदीव को 3-2 से हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


हाल में संपन्न इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेजे लालपेखलुआ ने उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 34वें और 66वें मिनट में दो गोल किए। त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 25वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई थी।

मालदीव की ओर से अहमद नाशीद ने (45+2) और अमदान अली (75) ने एक-एक गोल किए। रिकॉर्ड सातवीं बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की।
विज्ञापन


छेत्री ने शुरुआती मिनटों में अर्नब मंडल को पास दिया और 24 वर्षीय चेन्नईयन एफसी के स्ट्राइकर जेजे के पैर से लगकर गेंद भीतर चली गई हालांकि इसे ऑफ साइड करार दिया गया।

इसके बाद 22वें मिनट में होलीचरन नरजारी की फ्लिक को मालदीव के डिफेंडर्स ने समय रहते बचा लिया। भारत ने जल्द ही इस गतिरोध को तोड़ा और देश के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले छेत्री ने नरजारी के क्रॉस पर पहला गोल दागा।

भारत को दूसरा मौका भी तुरंत मिला लेकिन जेजे के इस प्रयास पर मालदीव के डिफेंडर्स सतर्क थे। विश्व रैंकिंग में 160वें स्थान पर काबिज मालदीव के लिए नाशिद ने पहला गोल दागा जिसे इमाज ने अली अशफाक से गेंद लेकर पास दिया था।

भारत की ओर से तीसरा गोल जेजे ने किया जिसके लिए सूत्रधार की भूमिका छेत्री ने निभाई। भारत का फाइनल में सामना रविवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें