फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबिन के ‘डबल’ से भारत का धमाकेदार आगाज

Sat, 26 Dec 2015 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्राइकर रोबिन सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने श्रीलंका पर 2-0 से आसान जीत दर्ज करते हुए साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत की।
विज्ञापन


तिरुअनंतपुरम में त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल स्टेडियम में रोबिन ने 51वें और 73वें मिनट में गोल दाग मेजबानों को पूरे अंक दिलाए। 2018 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग में खराब प्रदर्शन से उबरते हुए छह बार के चैंपियन ने इस मैच में बेहतर प्रदर्शन किया।

25 वर्षीय रोबिन ने दूसरे हाफ के छह मिनट में गोल दाग मेजबानों को बढ़त दिला दी। अनुभवी सुनील छेत्री ने मूव बनाते हुए पास रोबिन को दिया और उन्होंने बाएं पैर से अपने एक जोरदार शॉट पर गेंद को गोल जाल में पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की बढ़त उस समय दोगुनी हो गई जब छेत्री के शानदार हेडर पर रोबिन ने गोल ठोका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें