फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF U-15: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की विजयी शुरुआत, नेपाल को 4-1 से हराया

Thu, 10 Oct 2019 07:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय अंडर-15 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय अंडर-15 महिला टीम ने सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज बुधवार को नेपाल के खिलाफ 4-1 की जीत से किया। भूटान के चालिमिथांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्ट्राइकर लिंडा कोम सेर्तो (38वें और 56वें मिनट) ने भारत के लिए दो गोल किए।

विज्ञापन


इससे पहले सुमति कुमारी ने मैच के सातवें मिनट में ही गोलकर भारत का खाता खोल दिया था। तीन गोल से पिछड़ने के बाद 62वें मिनट में मन माया दमाई की गोल से नेपाल ने वापसी की कोशिश की लेकिन इसके चार मिनट बाद ही प्रियंका सुजीश (66वें मिनट) ने गेंद को गोलपोस्ट में भेजकर भारत को 4-1 से आगे कर दिया।

मैच के बाद टीम के मुख्य कोच एलेक्स एंब्रोस ने कहा, 'पहला मुकाबला हमेशा मुश्किल होता है। हमारे खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल था और हम ने कई मौके बनाए। हमारे खेल में अभी और सुधार की गुंजाइश है।' भारतीय टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को मेजबान भूटान से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें