फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-17 Women's WC: अंडर-17 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का एलान किया, 11 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

Wed, 05 Oct 2022 01:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

फीफा का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11-30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा के मडगांव और नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा। कलिंग स्टेडियम भारत के तीन पूल मैचों की मेजबानी करेगा।
 
विज्ञापन
भारत की अंडर-17 महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने बुधवार को 21 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है। भारत का सामना 11 अक्तूबर को यूएसए से होगा, उसके बाद 14 अक्तूबर और 17 अक्तूबर को मोरक्को और ब्राजील के खिलाफ मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन


टीम का एलान करते हुए कोच डेननरबी ने कहा "यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है। यह सभी को यह दिखाने का एक खास मौका है कि हमने अच्छी तैयारी की है और किसी को भी खुद पर हावी नहीं होने देंगे।"

IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज
विज्ञापन


फीफा का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11-30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा के मडगांव और नवी मुंबई में आयोजित किया जाएगा। कलिंग स्टेडियम भारत के तीन पूल मैचों की मेजबानी करेगा।

भारतीय टीम के मुख्य कोच ने कहा कि जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है। लड़कियों को यही करना चाहिए। हम पसंदीदा टींम के तौर पर टूर्नामेंट में नहीं जा रहे हैं। मेरा मानना है कि दबाव विरोधियों पर है।"

 IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप

पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने के महत्व की ओर इशारा करते हुए डेननरबी ने कहा कि प्रदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि लड़कियां ज्यादा दबाव में नहीं होंगी और आत्मविश्वास से खेलेंगी। आप नर्वस नहीं हो सकते हैं और एक ही समय में प्रदर्शन कर सकते हैं। 

अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा।
डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम।
मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह।
फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें