फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद वेम्बले में दर्शकों की मौजूदगी में हुआ मैच, लीसेस्टर 52 साल बाद एफए के फाइनल में

Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
बेलारूस में जारी फुटबॉल प्रतियोगित - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केलेची इयानाचो के गोल की मदद से लीसेस्टर सिटी 1969 के बाद पहली बार एफए कप के फाइनल में पहुंच गया। उसने साउथम्पन को 1-0 से हराया। इस मैच की खासियत यह भी रही कि एक साल से ज्यादा समय के बाद वेम्बले में दर्शकों की मौजूदगी मेें मैच हुआ। मार्च 2020 के बाद इंग्लिश फुटबॉल के राष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान तीन बार लॉकडाउन हुआ। अब चूंकि कोविड-19 को लेकर कड़े नियमों में थोड़ी राहत दे दी गई है तो वेम्बले में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चार हजार दर्शकों को आने की अनुमति मिल गई। इनमें उत्तरी लंदन के 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। 

विज्ञापन


लीसेस्टर का फाइनल में चेल्सी से 15 मई को मुकाबला होगा। सरकार को उम्मीद है कि इसमें 21 हजार दर्शकों को अनुमति मिल जाएगी। हालांकि 11 जुलाई को यूरोपियन चैंपियनशिप के फाइनल में 90 हजार की दर्शक क्षमता वाले वेम्बले की 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति की भी योजना है। उससे पहले अगले महीने से सीजन के अंतिम दो राउंड में सभी प्रीमियर लीग मैदानों में दस हजार दर्शकों को अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन

आर्सेनल से फुलहम से अंक बांटे : 
आर्सेनल की टीम को रविवार को फुल्हम के साथ 1-1 से ड्रॉ के साथ अंक बांटने पड़े। जोश माजा ने 59वें मिनट में पेनाल्टी पर फुल्हम को बढ़त दिलाई थी और आर्सेनल पर हार का खतरा मंडरा रहा था। इंजरी टाइम में आर्सेनल के स्थानापन्न खिलाड़ी एडी ने गोल कर दिया। उधर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बर्नले को 3-1 से हरा दिया। मैसन ग्रीनवुड ने 48वें मिनट में  गोल कर मैनचेस्टर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई लेकिन दो मिनट बाद जेम्स तारावास्की ने स्कोर 1-1 कर दिया था।  मैसन ने अपना दूसरा गोल कर फिर बढ़त दिलाई और इंजरी टाइम में एडिनसन कावानी ने जीत सुनिश्चित कर दी। अब शेष छह मैचों में मैनचेस्टर यूनाइटेड का शीर्ष पर आना मुश्किल लग रहा है। 

टोटेनहैम ने मैनेजर मौरिन्हो को हटाया : 
टोटेनहैम ने महज 17 महीने में मैनेजर जोस मौरिन्हो को पद से हटा दिया जबकि टीम को लीग कप फाइनल की तैयारियों में जुटे थे। उन्हें नवंबर 2019 में नियुक्त किया गया था। वह टीम से चैंपियंस लीग में फिर से बेहतर प्रदर्शन नहीं करा सके। टीम दिसंबर में पहले स्थान पर थी लेकिन कुछ खराब नतीजों के कारण सातवें स्थान पर आ गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें