दानिश फारुख के एकमात्र गोल के दम पर रियल कश्मीर एफसी ने आई-लीग फुटबॉल में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नेरोका एफसी को 1-0 हराकर तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
मैच का एकमात्र गोल फारुख ने 42वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ टीम के 22 अंक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। नेरोका के 15 अंक है और उस पर रेलीगेशन (निचले स्थान पर फिसलने) का खतरा है।