मेजबान नेरोका एफसी ने शुक्रवार को हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गोकुलम केरला एफसी पर 3-2 से जीत हासिल की जिससे वह रेलीगेशन के खतरे से बाहर हो गया। प्रीतम सिंह ने नेरोका एफसी के लिए दूसरे मिनट में गोल कर शुरुआत की।
इसके बाद शिबिल मुहम्मद ने 25वें मिनट में गोल दागकर गोकुलम को बराबरी पर ला दिया। मेहमानों ने नटानियल गार्सिया के 40वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल की लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होते ही नेरोका एफसी ने 48वें मिनट में फिलिप एडजाह के गोल से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। नेरोका एफसी ने फिर नियमित समय से नौ मिनट पहले रोनाल्ड सिंह के गोल से जीत हासिल की।