फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लीग: गोकुलम केरल ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में ट्राउ को 4-1 से हराया

Sat, 27 Mar 2021 10:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • गोकुलम ने पहली बार जीता आई लीग का खिताब
  • आई लीग का खिताब जीतने वाली केरल की पहली टीम बनी
  • एएफसी कप के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया
विज्ञापन
गोकुलम केरल - फोटो : twitter@ILeagueOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकुलम केरल फुटबॉल क्लब ने अपना पहला आई लीग फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। कोलकाता में शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में गोकुलम ने ट्राउ को 4-1 से हराकर जीत का स्वाद चखा। गोकुलम की टीम ने मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

विज्ञापन


मैच की बात करें तो ट्राउ के लिए 23वें मिनट में विद्यासागर सिंह ने गोल किया। वहीं गोकुलम के लिए शरीफ मोहम्मद ने 69वें, एमिल बेनी ने 74वें, डेनिस एंटवी ने 77वें और मोहम्मद राशिद ने अतिरिक्त समय में गोल दागे।
 

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले में चर्चिल ब्रदर्स ने पंजाब एफसी को 3-2 से हराया। इसके बाद उसके और गोकुलम दोनों के 29 अंक थे लेकिन एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड के आधार पर गोकुलम विजेता बना। इस सत्र में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मैचों में से चर्चिल ने पहला 3-2 से जीता जबकि गोकुलम ने दूसरा 3-0 से बाजी मारी थी।
विज्ञापन


खिताबी जीत के साथ ही गोकुलम ने अब अगले सत्र में एएफसी कप (एशिया की दूसरे दर्जे की क्लब प्रतियोगिता) के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यही नहीं गोकुलम अब आई लीग खिताब जीतने वाली केरल की पहली टीम भी बन गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें