फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा के गोल से नेरोका ने रियल कश्मीर को 1-0 से दी शिकस्त  

Tue, 14 Jan 2020 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : file photo
विज्ञापन

बौबाकर डियारा के गोल से नेरोका एफसी ने आई-लीग फुटबॉल में रियल कश्मीर को 1-0 से हराकर चार मैच के बाद जीत का स्वाद चखा। माली के अग्रिम पंक्ति के इस खिलाड़ी ने मैच के 62वें मिनट में प्रीतम सिंह के क्रास को हेडर के जरिये गोल में बदल कर टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई।

विज्ञापन


इस जीत से नेरोका के सात मैचों में आठ अंक हो गए और वह तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई। ‘स्नो लेपर्ड’ के नाम से भी जानी जाने वाली रियल कश्मीर के छह मैचों में छह अंकों से दसवें स्थान पर है। उधर, लुधियाना में सुभाष घोष के आखिरी क्षणों में किए गए गोल से मोहन बागान ने पंजाब एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोका। बागान सात मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर जबकि पंजाब 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। कैमरून के स्ट्राइकर दिपांदा डिका ने 20वें मिनट में पंजाब को बढ़त दिलाई। जब ऐसा लग रहा था कि पंजाब मैच को जीत जाएगी तभी 88वें मिनट में घोष ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें