फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के गोल से जुवेंटस ने रोमा को दी मात

Mon, 13 Jan 2020 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार छठे लीग मैच में गोल दागा जिससे जुवेंटस क्लब रोमा को 2-1 से हराकर सिरी ए के शीर्ष पर पहुंच गया। जुवेंटस को तुर्की के डिफेंडर मेरिह देमिराल ने तीसरे मिनट में बढ़त दिलाई जबकि इसके कुछ मिनट बाद रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

विज्ञापन


रोनाल्डो का छह लीग मैचों में यह नौवां गोल है। रोमा की ओर से एकमात्र गोल डिएगो पेरोटी ने 68वें मिनट में किया। इस जीत के साथ जुवेंटस 19 मैचों में 48 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम ने इंटर मिलान पर दो अंक की बढ़त बना ली है जिसे अटलांटा ने 1-1 से बराबरी पर रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें