हैदराबाद एफसी ने अपने नए खिलाड़ी के दम पर इंडियन सुपर लीग 2020 में जीत से शुरुआत की है। इस लीग में पदार्पण कर रहे फुटबॉलर एड्रियाने संताना के पेनल्टी स्पॉट पर किए गए गोल से हैदराबाद एफसी ने सोमवार को ओडिशा एफसी के खिलाफ जीत दर्ज की। हैदराबाद ने एकमात्र गोल से मिली जीत से अपने आईएसएल का अभियान शुरू किया।
संताना ने 35वें मिनट में मिली स्पॉट किक को गोल में तब्दील किया जिससे हैदराबाद की टीम अपने दूसरे सत्र में शुरू में ही खाता खोलने में सफल रही। हैदराबाद ने हालांकि मैच के शुरूआती मिनट में दबदबा बना लिया था जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम खुलकर नहीं खेल पा रही थी। हैदराबाद को इसका फायदा पेनल्टी के रूप में मिला। संताना ने 35वें मिनट में इस पर गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया और यह बढ़त अंत तक कायम रही।