फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंग्लिश फुटबॉलर ने मैच के दौरान पकड़ा विपक्षी खिलाड़ी का प्राइवेट पार्ट, हो रही किरकिरी

Mon, 23 Nov 2020 07:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिशर का वायरल वीडियो - फोटो : Screengrab from twitter video
विज्ञापन

इंग्लिश फुटबॉल क्लब प्रेस्टन के डिफेंडर डार्नेश फिशर द्वारा शेफील्ड वेडनेसडे के फुटबॉलर कैलम पैटर्सन के प्राइवेट पार्ट को छूने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जारी होने के बाद अब फुटबॉल संघ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


दोनों फुटबॉल क्लबों के बीच हुए इस मुकाबले का यह चौंकाने वाले वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें फिशर एक बार नहीं बल्कि दो बार दोनों हाथों से पैटर्सन के प्राइवेट पार्ट को पकड़ते दिखे। फिशर की इस हरकत पर पैटर्सन हैरान तो दिखे, लेकिन उन्होंने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी और आगे बढ़ गए। 
 

शनिवार को दोनों क्लबों के बीच हुए इस मुकाबले में भले ही शेफील्ड वेडनेसडे की हार हुई लेकिन प्रेस्टन के डिफेंडर फिशर की इस हरकत से एक बड़ा विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं। 
विज्ञापन


वैसे यह पहला मामला नहीं है जब फिशर ने ऐसी हरकत की है, कुछ लोगों ने उनकी कुछ ऐसी ही पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें फटकार लगाई है और कहा है कि वे कभी नहीं सुधरेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें